अध्यापिका को प्रिंसिपल का बनाने का झांसा देकर संस्था का एमडी करता रहा बलात्कार
अध्यापिका को प्रिंसिपल का बनाने का झांसा देकर संस्था का एमडी करता रहा बलात्कार
– पीड़िता ने अपने वकील तथा किसान जत्थेबंदी को साथ लेकर की प्रेस कान्फ्रेंस
शिक्षा फोकस, फिल्लौर। अध्यापिका को स्कुल का प्रिंसीपल बनाने और कैनेडा में सैटल करने चक्कर में अकैडमी का डायरैक्टर 4 साल तक अपनी बेटी सम्मान अध्यापिका का बलात्कार करता रहा। अध्यापिका किसी से कुछ न बोले इसके लिए डायरैक्टर ने उसकी अश्लील वीडियो भी बनां रखी थी। पीड़ित अध्यापिका की शिकायत पर पुलिस ने प्रतापुरा स्थित अकैडमी के एम.डी. के विरुद्ध जबरन बलात्कार करने का मुकद्दमा दर्ज किया है।
अपने वकील अजय कुमार और जम्हूरी किसान सभा के नेताओं के साथ एक पत्रकार सम्मेलन का आयोजन कर पीड़ित लड़की ने बताया कि वह वर्ष 2017 में अकैडमी में लगी थी। जहां पर 65 अध्यापिका, एक प्रिंसीपल और 1250 विद्यार्थी रोजाना पढ़ने आते है। 5 महीने काम करने के बाद अकैडमी के डायरैक्टर ने उसे अपने जाल में फंसाना शुरू कर दिया।
पीड़ित लड़की ने बताया कि वह स्कुल में बातौर अध्यापिका गई थी उसे कुछ ही दिनों में ट्रांसपोटेशन का इंचार्ज बना दिया गया। जब उसे 5 महीने काम करते हो गए तो एक दिन अकैडमी के 55 साल के एम.डी. ने उसे अपने दफतर के अंदर बुलाया और उस से कहा कि वह उसके काम से बहुत खुश है अगर वह उसे भी खुश कर दे तो वह उसे इसी अकैडमी का प्रिंसीपल बना देगा और उसे विदेश कैनेडा में भी सैटल करवा देगा। एम.डी. की यह बात सुन कर पीड़ित लड़की असंमजस में पड़ गई।
पीड़ित लड़की ने बताया कि उसके कुछ दिनों बाद ही एम.डी. ने उसे अकैडमी के अंदर एक कमरे में बुलाया था। इस दौरान विरोध करने के बावजूद उसके साथ जबरन शरीरक संबंध बना लिए। इसके बाद उसने लड़की को शरीरक संबंध बनाने की वीडियो दिखाते हुए धमकाया कि अगर उसने इस घटना के संबंध में किसी को कुछ बोला तो वह इस वीडियो को वायरल कर उसे कहीं का भी नहीं छोड़ेगा। अपनी बदनामी के डर से लड़की चुप रही। इसी बात का तरसेम सिंह 4 वर्ष तक फायदा उठाता रहा।
पीड़ित लड़की ने बताया कि अकैडमी का एम.डी. बहुत ही शातिर इंसान है। लोगों को गुमराह करने के लिए उसने अमृत शका हुआ है और अपने स्कुल का नाम भी धर्म के नाम पर गुरु नानक अकैडमी रखा हुआ है। जब वह कई दिनों तक उसे बलैकमेल कर हवस मिटाता रहा तो एक दिन लड़की ने कहा कि वह न तो उसे स्कूल का प्रिंसीपल बनां रहा है और न ही कैनेडा सैटल करवा रहा है तो तरसेम सिंह ने उसे कहा कि कैनेडा जाने के लिए एक 2 वीजे किसी छोटे देश के होने जरूरी है।
जिस पर वह वर्ष 2018 में उसे और अपनी पत्नी को सिंगापुर व मलेशीया घुमाने ले गया। वहां वह अपनी पत्नी को दूसरे कमरे में छोड़ कर ज्यादातर उसी के कमरे में रहता और वहां पर भी उसके साथ बलात्कार करता रहा। उसने बताया कि विदेश से वापिस आने के बाद वह अक्सर उसे अकैडमी के काम के संबंध में बहाना बना कर अपने घर बुला लेता और कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर उसके साथ शरीरक संबंध बनाता। जबकि घर में उसकी पत्नी भी वहीं मौजूद होती थी।