ऊर्जा संरक्षण पर करवाई जाएगी राज्यस्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता
ऊर्जा संरक्षण पर करवाई जाएगी राज्यस्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता
– प्रथम 4 स्थान पर रहने वाले छात्रों को मिलेगी ऊर्जा संरक्षण बुक में जगह
शिक्षा फोकस, जालंधर। भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड पंजाब में ऊर्जा संभाल 2022 पर को ध्यान में रखते हुए राज्य स्तरीय पेंटिंग कंपीटिशन करवाने जा रहा है। इसके बारे में राज्य विद्या खोज एंव सिखलाई परिषद ने सभी स्कूलों को पत्र लिखा है। पत्र में कहा है कि राज्य स्तरीय मुकाबले में ग्रुप ए में पाचंवीं, छठी और सातवीं और ग्रुप बी में 8 से 10वीं तक के विद्यार्थियों को शामिल जा रहा है।
पेंटिंग के टॉपिक ऊर्जा मंत्रालय भारत सरकार की ओर से दिए जाएंगे। पहली चार नंबर पर आने वाले विद्यार्थियों को केंद्र सरकार की ओर से जारी ऊर्जा संरक्षण बुक में जगह दी जाएगी। प्रतियोगिता पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में होगी। जिन स्कूलों से शत-प्रतिशत विद्यार्थी भाग लेंगे उन्हें सम्मानित किया जाएगा। सभी स्कूलों के मुखी रजिस्ट्रेशन, थीम और विवरण के लिए www. beestudentsaward. in पर रजिस्ट्रर करेंगे।
दोनों ग्रुपों की 2-2 बेस्ट एंट्री भेजेंगे स्कूल मुखी
स्कूल स्तर पर ग्रुप ए और ग्रुप बी के मुकाबले 12 अक्टूबर दोपहर 12 से 2 बजे तक होंगे। स्कूल मुखी हर ग्रुप में से दो-दो बेस्ट एंट्री 25 तरीक तक अपलोड करेंगे। 3 तक रजिस्ट्रेशन यकीनी बनानी होगी।ग्रुप ए में टॉपिक देशभक्ति का दिया जलाएं, देश के लिए बिजली बचाए हैं। दूसरा टॉपिक चलो सपनों का संसार बनाए, बिजली बचाने के नियम बनाएं।
ग्रुप बी के लिए आओ अपना भविष्य लिखे, इलेक्ट्रॉनिक वाहनों पर स्विच करें। दूसरा- आओ अब फर्ज निभाएं देश के लिए ऊर्जा बचाएं शीर्षक दिया गया है। नेशनल लेवल पर चयनित टॉप फाइव पेंटिंग्स को नेशनल बुकलेट में स्थान दिया जाएगा। ग्रुप ए में प्रथम राज्य पुरस्कार 50 हजार, दूसरा 30 हजार, तीसरा 20 हजार व सांत्वना पुरस्कार 7500 रुपए रखा गया है।
इसी तरह नेशनल अवॉर्ड में प्रथम एक लाख, दूसरे स्थान पर 50 हजार, तीसरे स्थान पर आने वाले को 30 हजार रुपए की पुरस्कार राशि दी जानी है। सांत्वना पुरस्कार 15 हजार की राशि चयनित 10 विद्यार्थियों को दी जाएगी।