पंजाब बोर्ड ने 12वीं के अंग्रेजी की परीक्षा को किया मुलतवी, जानें क्या है वजह
अंग्रेजी की परीक्षा मुलतवी
शिक्षा फोकस, चंडीगढ़। इस वक्त 12वीं की इंग्लिश की परीक्षा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बता दें की PSEB का 12वीं इंग्लिश का पेपर स्थगित हो गया है। जानकारी अनुसार परीक्षा से डेढ़ घंटा पहले PSEB 12वीं का पेपर रद्द किया गया। बता दें की 12वीं कक्षा के Exam जारी हैं। वहीं जब परीक्षा केंद्र कंट्रोलर ने बैंको से प्रश्न पत्र लेने गए तो उन्हें प्रश्न पत्र ही नहीं मिले जिसके बाद बोर्ड ने बैंकों को ई मेल भेज दी है।
चर्चा ये भी है की पेपर कहीं लीक हुआ है लेकिन बोर्ड के अधिकारी फिलहाल इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं। PSEB के परीक्षा कंट्रोलर जे.एस. मेहरोक ने कहा कि English का पेपर स्थगित कर दिया गया है। यह क्यों हुआ इस बारे बाकी जानकारी बाद में दी जाएगी। जानकारी अनुसार आज की परीक्षा में करीब 3 लाख विद्यार्थियों ने पेपर में बैठना था। जैसे ही पेपर रद्द हुआ छात्रों में काफी रोष देखने को मिला। वही अभिवाक भी परेशान नजर आए। उनका कहना है की अचानक इस फैसले के बाद उन्हें काफी परेशानी हुई।
उधर, पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड का आज 12वीं का इंग्लिश पेपर रद्द हो गया है। इसके बाद परीक्षा संचालक ने समूह स्कूल शिक्षा, केंद्र कंट्रोलरों को हिदायत जारी की है कि वह आज 24.2.2023 को 12वीं का कक्षा का इंग्लिश का पेपर होना था जिसे प्रशासनिक कारणों के कारण स्थगित कर दिया गया।
इस दौरान परीक्षा संचालक ने हिदायत जारी की है कि आज होने वाले इंग्लिश विषय के प्रश्न पत्र का पैकेट न खोला जाए। अगर किसी स्कूल ने प्रश्न पत्र का पैकेट खोल लिया है तो उसके बारे में तुरंत कंट्रोलर परीक्षा पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड को ई-मेल controller.pseb@punjab.gov.in पर रिपोर्ट की जाए। ई-मेल जरिए बताया जाए कि समय से पहले यह पेपर कैसे और किस अधिकारी द्वारा कितने बजे खोला गया है। तुरंत प्रभाव से इस पैकेट को बैंक में वापिस जमा करवाया जाए।