Latest news

कवयित्री सुदीप का कैलाश नगर स्कूल में हुआ स्वागत

कवयित्री सुदीप का कैलाश नगर स्कूल में हुआ स्वागत

 

 

– सुधा जैन ‘सुदीप’ (कवयित्री – एकांकीकार हिंदी-पंजाबी) को बच्चों से रूबरू करवाया गया

 

 

शिक्षा फोकस, लुधियाना। सरकारी हाई स्कूल, कैलाश नगर, लुधियाना में सुधा जैन ‘सुदीप’ (कवयित्री – एकांकीकार हिंदी-पंजाबी) को बच्चों से रूबरू करवाया गया। उनका स्कूल हिन्दी मास्टर मनोज कुमार ने उनका स्वागत किया। सुधा जैन सुदीप को अपनी लेखनी के लिए बहुत सी सरकारी एवं ग़ैर सरकारी संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया जा चुका हैl

सुधा जैन जी के हिंदी में छठी, सातवीं, आठवीं कक्षा एवं “स्वागत ज़िंदगी” के नौवीं-दसवीं कक्षा के पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा पढ़ाये जा रहे पाठ्यक्रम में पाठ शामिल हैं।

सुदीप जी की अपनी बाल साहित्य में छह किताबें छप चुकी हैं। कई काव्य-संग्रह एवं कई एकांकी संग्रह इन्होंने हिंदी-पंजाबी साहित्य की झोली में डाले हैं। जैन बच्चों के रूबरू होते हुए अपनी लेखनी के लिए अपनी माता जी को प्रेरणा स्रोत बताया। उन्होंने अपनी आठवीं कक्षा के पाठ “नील गगन का नीलू”, सातवीं के पाठ के “राष्ट्र के गौरव प्रतीक”, छठी कक्षा के पाठ “मैं और मेरी सवारी” के बारे में बच्चों को बताया कि किस प्रकार से उन्हें पाठ लिखने की प्रेरणा मिली।

सुधा जैन जो सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल,सोहाना में बच्चों को हिंदी विषय की शिक्षा दे रही हैं। उन्होंने अपने स्कूल में “भाषा ज्ञान वाटिका” का स्वयं निर्माण किया। ये न केवल हिंदी भाषा बल्कि पंजाबी, अंग्रेज़ी एवं सामान्य ज्ञान से संबंधित जानकारियाँ प्रस्तुत की गई हैं।

“भाषा ज्ञान वाटिका” के बारे में कैलाश नगर लुधियाना स्कूल के बच्चों को जानकारी दीl उनके द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी पाकर बच्चे गद्-गद् हो गए और उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला कहकर संतुष्टि जताई। इस रुबरु कार्यक्रम का सफल आयोजन श्री मनोज कुमार हिंदी मास्टर सरकारी हाई स्कूल कैलाश नगर द्वारा किया गया। इस अवसर पर मोनिका कपूर, दीपक बजाज, कमलजीत सिंह, कमलदीप वर्मा, दलजीत कौर, दीप्ति, सीमा शर्मा, पूजा घई, हिना, प्रमिला रानी उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.