बैंस सहित कई मंत्रियों के विभागों में फेरबदल
बैंस सहित कई मंत्रियों के विभागों में फेरबदल
– पटियाला देहाती से विधायक डॉ. बलबीर सिंह को नया कैबिनेट मंत्री नियुक्त किया गया
शिक्षा फोकस, जालंधर। पंजाब कैबिनेट से जुडी बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार पटियाला देहाती से विधायक डॉ. बलबीर सिंह को नया कैबिनेट मंत्री चुना गया है। उन्हें स्वास्थय विभाग सौंपा गया है। राजभवन में डॉ. बलबीर सिंह ने शपथ ली। पंजाब के सी.एम. भगवंत मान और राघव चड्ढा की मौजूदगी में उनके द्वारा कैबिनेट पद की शपथ ली गई। साथ ही पंजाब कैबिनेट में भी बड़ा फेरबदल किया गया है। सरकार ने मंत्रियों के विभाग बदले हैं और उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
आपको बता दें कि कहा जा था कि पंजाब कैबिनेट के 2-3 मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है। इसमें कैबिनेट मंत्री फौजा सरारी का नाम चर्चा में था। इसी बीच आज मंत्री सरारी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। निजी कारणों का हवाला देते हुए उन्होंने यह कदम उठाया।
दूसरी तरफ सी.एम. भगवंत मान को जेल मंत्रालय, डॉ. बलवीर सिंह को स्वास्थ्य मंत्रालय, चेतन सिंह जोड़ामाजरा को फूड प्रोसेसिंग और बागवानी विभाग, हरजोत सिंह बैंस को उच्च शिक्षा और तकनीकी विभाग, मीत हेयर को खनन मंत्रालय औरअनमोल गगन मान को सैर-सपाटा विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।